अभी तक शायद आप अपने वेब ब्राउज़र में गूगल सर्च बॉक्स का उपयोग तत्काल कैलकूलटर
के रूप में काम में ले रहे होंगे। लेकिन अब एक वैज्ञानिक कैलकुलेटर और भी है जो आपके वेब ब्राउज़र में
छिपा है व ऑफलाइन भी कार्य करता है।
जी हां यह सच है, अब आप गणित की बुनियादी गणना के साथ ही त्रिकोणमिति और
लघुगणक आदि जटिल अभिव्यक्ति को हल करने के लिए इस इनबिल्ट ब्राउज़र कैलकुलेटर का
उपयोग कर सकते हैं। यह वैज्ञानिक
कैलकुलेटर अब गूगल क्रोम, फ़ायरफ़ॉक्स और इन्टरनेट एक्सप्लोरर सहित सभी ब्राउज़रों
के एक मानक सुविधा है, जो डेवलपर टूल के अन्तर्गत पाया जाता है।
एक कैलकुलेटर के रूप में ब्राउज़र का उपयोग कैसे करें
गूगल क्रोम में Ctrl + Shift + J, फायरफॉक्स में Ctrl + Shift + K व इन्टरनेट एक्सप्लोरर
में F12
का इस्तेमाल कर कमांड प्रॉम्प्ट (ऊपर JPG देखें) पर किसी भी गणितीय
अभिव्यक्ति लिखने पर एक त्वरित जवाब मिल सकता है। हिस्ट्री को नेविगेट करने के लिए
तीर कुंजी (Up
& Down arrow keys) का प्रयोग करें। गणित के फंगशन्स के लिए Math.log का प्रयोग करें। जैसे :-
Math.sqrt (512) +
Math.pow (2, 6)
Math.log (10000,
10)
Math.floor
((Math.random () * 100))
